International Paliwal Mahajan Samaj Census 2025

  • कृपया दिए गए फॉर्म में सही जानकारी ही देवे
  • आपकी दी गयी जानकारी हमेशा संभाल के रखी जाएगी
  • कोई भी परेशानी होने पे गुलाबचंद पालीवालजी(9425951238) से कॉल कर के प्रश्न पूछ सकते है


पालीवाल महाजन समाज – डिजिटल डायरेक्टरी (ऑनलाइन जनगणना)

फॉर्म पूरा नहीं हुआ! जारी रखने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

🔔 जयं माँ आशापूर्णा 🔔 जयं श्री कृष्ण 🔔

प्रिय समाजबंधु,

पालीवाल महाजन समाज की एक सामाजिक डिजिटल पहल के अंतर्गत, हम एक ऑनलाइन जनगणना / डायरेक्टरी तैयार कर रहे हैं। इसका उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक परिवार की जानकारी एक ही मंच पर एकत्र की जा सके।

इस जनगणना से भविष्य में युवक-युवती परिचय, समाजजनों के संपर्क एवं आपसी समन्वय को डिजिटल रूप में संरक्षित किया जा सकेगा।

इससे हमारी आने वाली पीढ़ी को भी समाज की जानकारी डिजिटल रूप में हस्तांतरित की जा सकेगी, जिससे वे अपने व्यस्त समय में भी इसे आगे बढ़ा सकें।

फॉर्म भरने की प्रक्रिया:
  1. सबसे पहले परिवार के मुखिया की जानकारी भरें।
  2. उसके बाद, अन्य परिवारजनों को उसी मुखिया के अंतर्गत जोड़ें।
फॉर्म भरने से पहले निम्न जानकारियाँ तैयार रखें:
  • नाम
  • मोबाइल नंबर
  • लिंग (Gender)
  • जन्मतिथि
  • ब्लड ग्रुप
  • वैवाहिक स्थिति
  • पता
  • गोत्र
  • मुखिया से संबंध (केवल सदस्यों के लिए)

आपके द्वारा दी गई जानकारी को समाज के संरक्षण हेतु आईटी में कार्यरत युवाओं के मार्गदर्शन में सुरक्षित रखा जाएगा तथा पूर्ण गोपनीयता सुनिश्चित की जाएगी।

यदि फॉर्म भरने में कोई परेशानी हो रही हो, तो कृपया इस नंबर पर संपर्क करें – गुलाबचंद पालीवाल: 9425951238

आप सभी से निवेदन है कि शीघ्रातिशीघ्र अपने और अपने परिवार के सभी सदस्यों को इस डायरेक्टरी में जुड़वाए और समाज को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में सहयोगी बनें।

सादर,
🙏 पालीवाल महाजन समाज 🙏